बक्सर: 4-5 दिन में पूर्वी रेलवे गुमटी नहीं खुली तो होगा रेल चक्का जाम: सरोज राजभर
Buxar, Buxar | Jul 5, 2026 जिला दलित अति पिछड़ा स्वाभिमान संघर्ष मोर्चा के जिला संयोजक सरोज राजभर ने प्रेस वार्ता कर बक्सर की पूर्वी रेलवे गुमटी को जल्द खोलने की मांग दोहराई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अगले चार से पांच दिनों के भीतर रेलवे गुमटी नहीं खोली गई तो संगठन पूर्वी रेलवे गुमटी पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू करेगा और रेल चक्का जाम किया जाएगा।