बड़गांव: सूखेर थाना क्षेत्र में युवती से गैंगरेप का मामला, तीनों आरोपियों को जिला कोर्ट में पेश कर फिर PC रिमांड पर लिया गया
सूखेर थाना क्षेत्र में चलती कार में प्राइवेट आईटी कंपनी की मैनेजर से गैंगरेप के मामले में तीनों आरोपियों को रिमांड अवधि पूरी होने पर जिला कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस की मांग पर कोर्ट ने आरोपियों जितेश सिसोदिया, गौरव सिरोही और एक महिला आरोपी को फिर से 4 दिन के पुलिस कस्टडी रिमांड पर भेज दिया है। मामले की जांच ASP माधुरी वर्मा कर रही हैं।