बड़गांव: महाराणा प्रताप पर दिए बयान को लेकर उठे विवाद पर राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने सफाई दी, वीडियो जारी कर दी प्रतिक्रिया
महाराणा प्रताप पर दिए गए बयान को लेकर हुए विवाद पर राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने वीडियो जारी कर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि उनके बयान को पूरा और सही संदर्भ में सुना जाना चाहिए। कटारिया ने स्पष्ट किया कि वे सदैव महाराणा प्रताप के विचारों व आदर्शों के समर्थक रहे हैं और उनके शब्दों को तोड़-मरोड़कर प्रस्तुत किया गया है।