हरिद्वार पुलिस की मुस्तैदी: कलियर मेले में डूबते बच्चे को पीएसी बल ने सुरक्षित बचाया।
हरिद्वार। पिरान कलियर मेले में तैनात उत्तराखंड पुलिस और पीएसी की सतर्कता से आज एक बड़ा हादसा टल गया। गंगनहर कलियर में स्नान करने के दौरान गाजियाबाद का रहने वाला एक 10 वर्षीय बच्चा तेज बहाव की चपेट में आ गया। ड्यूटी पर तैनात 40वीं वाहिनी पीएसी के आपदा राहत दल ने बिना वक्त गंवाए उफनती नहर में छलांग लगा दी और बच्चे को सकुशल बाहर निकाल लिया।
"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #Haridwar #viralvideouttarakhandpolice