Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
चोरी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
image
image
image

पठारी हवेली में समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी का शुभारंभ .. पहले ही दिन दो किसानों की उपज का हुआ उपार्जन, पारदर्शी व्यवस्था के साथ 10 अगस्त तक चलेगी खरीदी .. जिले के किसानों को उनकी मूंग उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से विदिशा विकासखंड के पठारी हवेली स्थित मूंग उपार्जन (खरीदी) केंद्र का सोमवार को विधिवत शुभारंभ किया गया। कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता के निर्देशानुसार प्रारंभ हुए इस केंद्र पर पहले ही दिन ग्राम बरखेड़ा कछवा के किसान श्री ओमप्रकाश दांगी एवं श्री खूब सिंह दांगी की मूंग उपज का समर्थन मूल्य पर सफलतापूर्वक उपार्जन किया गया। खरीदी केंद्र के शुभारंभ अवसर पर जिला प्रबंधक श्री नरेंद्र ठाकुर, कृषि विभाग के जिला सलाहकार डॉ. डी.के. तिवारी, कृषि विकास अधिकारी श्री आशीष आर्या, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री विशाल यादव, पटवारी श्री रविकांत माहेश्वरी, कृषि विस्तार अधिकारी श्री हेमंत गुप्ता तथा खरीदी केंद्र प्रभारी श्री संदीप रघुवंशी सहित अन्य अधिकारियों ने किसानों का स्वागत किया। इसके पश्चात इलेक्ट्रॉनिक तौल प्रणाली के माध्यम से पारदर्शी एवं व्यवस्थित तरीके से खरीदी प्रक्रिया प्रारंभ की गई। उप संचालक कृषि श्री सचिन जैन ने किसानों से अपील की कि वे शासन द्वारा निर्धारित स्लॉट के अनुसार ही अपनी उपज लेकर केंद्र पर पहुंचे तथा आवश्यक दस्तावेज साथ रखें, जिससे खरीदी प्रक्रिया बिना किसी बाधा के सुचारु रूप से संचालित हो सके। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने से किसानों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी। खरीदी केंद्र पर किसानों की सुविधा के लिए पेयजल, छायादार विश्राम स्थल तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। अधिकारियों ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी का कार्य 10 अगस्त तक जारी रहेगा। इस अवधि में सभी पंजीकृत एवं पात्र किसानों की उपज का नियमानुसार उपार्जन किया जाएगा। जिला प्रशासन ने किसानों से निर्धारित तिथि एवं स्लॉट के अनुसार केंद्र पर पहुंचकर समर्थन मूल्य योजना का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की है। साथ ही खरीदी प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी, व्यवस्थित और किसान हितैषी बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। Jansampark Madhya Pradesh #kisan #vidisha

1 views | Vidisha, Madhya Pradesh | Jul 7, 2026

MORE NEWS

ऑटो में से चलते चलते पहिए से तार बाहर निकालना प्रारंभ हुए ड्राइवर घबराए #educationchampion

ऑटो में से चलते चलते पहिए से तार बाहर निकालना प्रारंभ हुए ड्राइवर घबराए #educationchampion

Vidisha Nagar, Vidisha | Jul 7, 2026

वज्रपात से सुरक्षा: नटेरन के सभी स्कूलों में एक साथ गूंजा जागरूकता का संदेश, बच्चों को सिखाए आकाशीय बिजली से बचाव के गुर
..
वर्तमान वर्षा ऋतु के दृष्टिगत आकाशीय बिजली (तड़ित) गिरने की घटनाओं से बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए विदिशा जिला प्रशासन बेहद गंभीर है। कलेक्टर अंशुल गुप्ता एवं अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) नटेरन अजय प्रताप सिंह पटेल के कुशल निर्देशन में मंगलवार को ब्लॉक नटेरन के प्रत्येक स्कूल में एक साथ सुबह 11:00 बजे विशेष जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस महाअभियान के तहत शासकीय और अशासकीय (प्राथमिक, माध्यमिक, हाई स्कूल व हायर सेकेंडरी) स्कूलों के बच्चों को आकाशीय बिजली और वज्रपात से बचने के उपाय सिखाए गए।
     
अधिकारियों के निर्देशानुसार, आपदा प्रबंधन से संबंधित विशेष पत्रक/पोस्टर ब्लॉक के सभी स्कूलों में प्रमुखता से चस्पा कराए गए हैं और बच्चों के बीच भी इनका वितरण किया गया है ताकि वे घर-परिवार और समाज को भी जागरूक कर सकें।

सांदीपनि स्कूल में बीआरसी ने बच्चों को दी लाइव ट्रेनिंग -
    
इस महाअभियान के अंतर्गत विकासखंड स्रोत समन्वयक (बीआरसी) ईश्वर शर्मा ने सांदीपनि स्कूल कैंपस-2 में पहुंचकर बच्चों को आपदा प्रबंधन के व्यावहारिक तरीके बताए। उन्होंने बच्चों को समझाया कि बिजली चमकने या कड़कने के दौरान घबराने की बजाय सतर्क रहना जरूरी है। बीआरसी शर्मा ने स्कूल परिसर के भीतर और बाहर रहने के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

विभाग द्वारा जारी: 'क्या करें' और 'क्या न करें' के मुख्य बिंदु -
    
शिक्षकों और बच्चों को आपदा प्रबंधन प्राधिकरण तथा होमगार्ड एवं SDERF जिला विदिशा द्वारा जारी निम्नलिखित महत्वपूर्ण गाइडलाइंस का पालन करने की समझाइश दी गई। यदि आप स्कूल/इमारत के अंदर हैं (सुरक्षा उपाय) - बिजली चमकने या कड़कने के दौरान खिड़कियों, दरवाजों, बरामदों और खुली छतों से तुरंत दूर हट जाएं। पानी के स्रोतों जैसे नल, सिंक, वॉशबेसिन या प्लंबिंग सिस्टम (पाइप आदि) को छूने से बचें। टीवी, कंप्यूटर, प्रिंटर आदि विद्युत उपकरणों के प्लग तुरंत निकाल दें। कॉर्ड (तार) वाले लैंडलाइन फोन का इस्तेमाल बिल्कुल न करें।

यदि आप बाहर या खुले मैदान में हैं - खेल के मैदान या रास्ते में सबसे ऊंचे या अकेले पेड़ों के नीचे कतई शरण न लें, क्योंकि ये बिजली को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। सुरक्षित स्थान का चयन करते हुए यथाशीघ्र किसी पक्के मकान या सुरक्षित इमारत के अंदर जाएं। यदि पक्की इमारत न हो, तो किसी नीची जगह या गड्ढे में झुककर बैठ जाएं। लोहे की छड़ें, साइकिल, धातु की बाड़ या लोहे की ताड़ी वाले छातों से तुरंत दूर हट जाएं। नदी, तालाब, झील या जलभराव वाले क्षेत्रों से तुरंत बाहर निकलें।

आवागमन (वाहन) के दौरान सावधानी - बस या कार जैसे मेटल (लोहे) की बंद छत वाले वाहनों के अंदर बैठना पूरी तरह सुरक्षित है, बशर्ते उसकी खिड़कियां पूरी तरह बंद हों। बाइक, साइकिल, ऑटो या ट्रैक्टर जैसे बिना छत वाले वाहनों से यात्रा करना जानलेवा हो सकता है, तुरंत किसी पक्के मकान में शरण लें।  आपातकालीन विशेष मुद्रा (Crouch Position) - यदि कोई बच्चा या व्यक्ति खुले मैदान में फंस गया हो और आसपास कोई पक्की इमारत न हो, तो वह जमीन पर उकड़ू (crouch) होकर बैठ जाए, अपने सिर को घुटनों के बीच रख ले और कानों को हाथों से मजबूती से बंद कर ले। ध्यान रहे, जमीन पर लेटना बिल्कुल नहीं है।

विशेष नोट - बिजली कड़कने की आवाज बंद होने के कम से कम 30 मिनट बाद तक सभी बच्चे और शिक्षक सुरक्षित स्थान पर ही रहें। किसी भी प्रकार की आपदा या वज्रपात की तुरंत जानकारी के लिए प्रशासन द्वारा दामिनी ऐप (Damini App) डाउनलोड करने की सलाह दी गई है। साथ ही आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 1070 और 1079 पर कॉल कर मदद ली जा सकती है। इस वृहद आयोजन को सफल बनाने में संकुल प्राचार्य, जनशिक्षक, संस्था प्रमुखों व समस्त शिक्षक स्टाफ का विशेष योगदान रहा। #vidisha

वज्रपात से सुरक्षा: नटेरन के सभी स्कूलों में एक साथ गूंजा जागरूकता का संदेश, बच्चों को सिखाए आकाशीय बिजली से बचाव के गुर .. वर्तमान वर्षा ऋतु के दृष्टिगत आकाशीय बिजली (तड़ित) गिरने की घटनाओं से बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए विदिशा जिला प्रशासन बेहद गंभीर है। कलेक्टर अंशुल गुप्ता एवं अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) नटेरन अजय प्रताप सिंह पटेल के कुशल निर्देशन में मंगलवार को ब्लॉक नटेरन के प्रत्येक स्कूल में एक साथ सुबह 11:00 बजे विशेष जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस महाअभियान के तहत शासकीय और अशासकीय (प्राथमिक, माध्यमिक, हाई स्कूल व हायर सेकेंडरी) स्कूलों के बच्चों को आकाशीय बिजली और वज्रपात से बचने के उपाय सिखाए गए। अधिकारियों के निर्देशानुसार, आपदा प्रबंधन से संबंधित विशेष पत्रक/पोस्टर ब्लॉक के सभी स्कूलों में प्रमुखता से चस्पा कराए गए हैं और बच्चों के बीच भी इनका वितरण किया गया है ताकि वे घर-परिवार और समाज को भी जागरूक कर सकें। सांदीपनि स्कूल में बीआरसी ने बच्चों को दी लाइव ट्रेनिंग - इस महाअभियान के अंतर्गत विकासखंड स्रोत समन्वयक (बीआरसी) ईश्वर शर्मा ने सांदीपनि स्कूल कैंपस-2 में पहुंचकर बच्चों को आपदा प्रबंधन के व्यावहारिक तरीके बताए। उन्होंने बच्चों को समझाया कि बिजली चमकने या कड़कने के दौरान घबराने की बजाय सतर्क रहना जरूरी है। बीआरसी शर्मा ने स्कूल परिसर के भीतर और बाहर रहने के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। विभाग द्वारा जारी: 'क्या करें' और 'क्या न करें' के मुख्य बिंदु - शिक्षकों और बच्चों को आपदा प्रबंधन प्राधिकरण तथा होमगार्ड एवं SDERF जिला विदिशा द्वारा जारी निम्नलिखित महत्वपूर्ण गाइडलाइंस का पालन करने की समझाइश दी गई। यदि आप स्कूल/इमारत के अंदर हैं (सुरक्षा उपाय) - बिजली चमकने या कड़कने के दौरान खिड़कियों, दरवाजों, बरामदों और खुली छतों से तुरंत दूर हट जाएं। पानी के स्रोतों जैसे नल, सिंक, वॉशबेसिन या प्लंबिंग सिस्टम (पाइप आदि) को छूने से बचें। टीवी, कंप्यूटर, प्रिंटर आदि विद्युत उपकरणों के प्लग तुरंत निकाल दें। कॉर्ड (तार) वाले लैंडलाइन फोन का इस्तेमाल बिल्कुल न करें। यदि आप बाहर या खुले मैदान में हैं - खेल के मैदान या रास्ते में सबसे ऊंचे या अकेले पेड़ों के नीचे कतई शरण न लें, क्योंकि ये बिजली को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। सुरक्षित स्थान का चयन करते हुए यथाशीघ्र किसी पक्के मकान या सुरक्षित इमारत के अंदर जाएं। यदि पक्की इमारत न हो, तो किसी नीची जगह या गड्ढे में झुककर बैठ जाएं। लोहे की छड़ें, साइकिल, धातु की बाड़ या लोहे की ताड़ी वाले छातों से तुरंत दूर हट जाएं। नदी, तालाब, झील या जलभराव वाले क्षेत्रों से तुरंत बाहर निकलें। आवागमन (वाहन) के दौरान सावधानी - बस या कार जैसे मेटल (लोहे) की बंद छत वाले वाहनों के अंदर बैठना पूरी तरह सुरक्षित है, बशर्ते उसकी खिड़कियां पूरी तरह बंद हों। बाइक, साइकिल, ऑटो या ट्रैक्टर जैसे बिना छत वाले वाहनों से यात्रा करना जानलेवा हो सकता है, तुरंत किसी पक्के मकान में शरण लें। आपातकालीन विशेष मुद्रा (Crouch Position) - यदि कोई बच्चा या व्यक्ति खुले मैदान में फंस गया हो और आसपास कोई पक्की इमारत न हो, तो वह जमीन पर उकड़ू (crouch) होकर बैठ जाए, अपने सिर को घुटनों के बीच रख ले और कानों को हाथों से मजबूती से बंद कर ले। ध्यान रहे, जमीन पर लेटना बिल्कुल नहीं है। विशेष नोट - बिजली कड़कने की आवाज बंद होने के कम से कम 30 मिनट बाद तक सभी बच्चे और शिक्षक सुरक्षित स्थान पर ही रहें। किसी भी प्रकार की आपदा या वज्रपात की तुरंत जानकारी के लिए प्रशासन द्वारा दामिनी ऐप (Damini App) डाउनलोड करने की सलाह दी गई है। साथ ही आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 1070 और 1079 पर कॉल कर मदद ली जा सकती है। इस वृहद आयोजन को सफल बनाने में संकुल प्राचार्य, जनशिक्षक, संस्था प्रमुखों व समस्त शिक्षक स्टाफ का विशेष योगदान रहा। #vidisha

Vidisha, Madhya Pradesh | Jul 7, 2026

रितिक बेच रहा बरसात में शानदार भुट्टे 30 रुपए में एक #cheatingcase

रितिक बेच रहा बरसात में शानदार भुट्टे 30 रुपए में एक #cheatingcase

Vidisha Nagar, Vidisha | Jul 6, 2026

युवाओं ने वृद्धाश्रम में बांटा अपनापन, वरिष्ठजनों की सेवा कर सीखे जीवन के मूल्य
..
मेरा युवा भारत, जिला विदिशा द्वारा श्री हरि वृद्धाश्रम में अनुभवात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
..
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत संचालित मेरा युवा भारत (MY Bharat), जिला विदिशा द्वारा समाज में सेवा, संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से श्री हरि वृद्धाश्रम, विदिशा में अनुभवात्मक प्रशिक्षण (एक्सपीरिएंशियल लर्निंग प्रोग्राम) का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान, सहानुभूति और सेवा भाव से जोड़ते हुए उन्हें सामाजिक दायित्वों का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना था।
    
कार्यक्रम के दौरान युवा स्वयंसेवकों ने वृद्धाश्रम में रह रहे वरिष्ठ नागरिकों के साथ आत्मीय समय बिताया। उन्होंने वरिष्ठजनों से संवाद कर उनके जीवन संघर्ष, अनुभव और मूल्यों को जाना तथा उनसे प्रेरणा प्राप्त की। स्वयंसेवकों ने प्रेमपूर्वक भोजन परोसकर उनकी सेवा की, उनकी आवश्यकताओं का ध्यान रखा और उनके साथ बैठकर आत्मीय चर्चा की। इस दौरान मनोरंजक एवं सहभागितापूर्ण गतिविधियों का आयोजन भी किया गया, जिससे वृद्धजनों और युवाओं के बीच अपनत्व का भाव और अधिक प्रगाढ़ हुआ।
    
कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं ने समाज के प्रति अपने दायित्वों को निकट से समझा। वरिष्ठ नागरिकों के अनुभवों और मार्गदर्शन से उन्हें जीवन के महत्वपूर्ण मूल्यों को सीखने का अवसर मिला। यह पहल पीढ़ियों के बीच संवाद को मजबूत करने तथा सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने की दिशा में एक सार्थक प्रयास साबित हुई।
    
कार्यक्रम में स्वयंसेवक रोहन सैनी, विवेक नामदेव, शाश्वत जैन एवं लेखराज डांगी ने सक्रिय एवं सराहनीय भूमिका निभाई। उनकी सेवा भावना और समर्पण की सभी ने प्रशंसा की। इस अवसर पर मेरा युवा भारत, जिला विदिशा की उप निदेशक श्रीमती आकांक्षा महावेरिया, एमटीएस श्री ओमप्रकाश नामदेव, श्री हरि वृद्धाश्रम के प्रबंधक सहित आश्रम के अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने युवाओं के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक सोच, मानवीय संवेदनाओं और सामाजिक उत्तरदायित्व को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
   
कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, देखभाल एवं सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। मेरा युवा भारत, जिला विदिशा ने भविष्य में भी समाज के विभिन्न वर्गों के हित में ऐसे जनकल्याणकारी एवं अनुभवात्मक कार्यक्रमों का नियमित आयोजन जारी रखने का संकल्प दोहराया, ताकि युवाओं में सेवा, नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण की भावना और अधिक सशक्त हो सके। #Vidisha

युवाओं ने वृद्धाश्रम में बांटा अपनापन, वरिष्ठजनों की सेवा कर सीखे जीवन के मूल्य .. मेरा युवा भारत, जिला विदिशा द्वारा श्री हरि वृद्धाश्रम में अनुभवात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित .. युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत संचालित मेरा युवा भारत (MY Bharat), जिला विदिशा द्वारा समाज में सेवा, संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से श्री हरि वृद्धाश्रम, विदिशा में अनुभवात्मक प्रशिक्षण (एक्सपीरिएंशियल लर्निंग प्रोग्राम) का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान, सहानुभूति और सेवा भाव से जोड़ते हुए उन्हें सामाजिक दायित्वों का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना था। कार्यक्रम के दौरान युवा स्वयंसेवकों ने वृद्धाश्रम में रह रहे वरिष्ठ नागरिकों के साथ आत्मीय समय बिताया। उन्होंने वरिष्ठजनों से संवाद कर उनके जीवन संघर्ष, अनुभव और मूल्यों को जाना तथा उनसे प्रेरणा प्राप्त की। स्वयंसेवकों ने प्रेमपूर्वक भोजन परोसकर उनकी सेवा की, उनकी आवश्यकताओं का ध्यान रखा और उनके साथ बैठकर आत्मीय चर्चा की। इस दौरान मनोरंजक एवं सहभागितापूर्ण गतिविधियों का आयोजन भी किया गया, जिससे वृद्धजनों और युवाओं के बीच अपनत्व का भाव और अधिक प्रगाढ़ हुआ। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं ने समाज के प्रति अपने दायित्वों को निकट से समझा। वरिष्ठ नागरिकों के अनुभवों और मार्गदर्शन से उन्हें जीवन के महत्वपूर्ण मूल्यों को सीखने का अवसर मिला। यह पहल पीढ़ियों के बीच संवाद को मजबूत करने तथा सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने की दिशा में एक सार्थक प्रयास साबित हुई। कार्यक्रम में स्वयंसेवक रोहन सैनी, विवेक नामदेव, शाश्वत जैन एवं लेखराज डांगी ने सक्रिय एवं सराहनीय भूमिका निभाई। उनकी सेवा भावना और समर्पण की सभी ने प्रशंसा की। इस अवसर पर मेरा युवा भारत, जिला विदिशा की उप निदेशक श्रीमती आकांक्षा महावेरिया, एमटीएस श्री ओमप्रकाश नामदेव, श्री हरि वृद्धाश्रम के प्रबंधक सहित आश्रम के अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने युवाओं के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक सोच, मानवीय संवेदनाओं और सामाजिक उत्तरदायित्व को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, देखभाल एवं सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। मेरा युवा भारत, जिला विदिशा ने भविष्य में भी समाज के विभिन्न वर्गों के हित में ऐसे जनकल्याणकारी एवं अनुभवात्मक कार्यक्रमों का नियमित आयोजन जारी रखने का संकल्प दोहराया, ताकि युवाओं में सेवा, नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण की भावना और अधिक सशक्त हो सके। #Vidisha

Vidisha, Madhya Pradesh | Jul 4, 2026