लालगंज: गंभीरपुर थाना की पुलिस ने बोर्ड परीक्षा में साल्वर बनकर परीक्षा देने वाली वांछित महिला आरोपी को किया गिरफ्तार
आजमगढ़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार के दिशा निर्देशन में गंभीरपुर थाना की पुलिस को कामयाबी हाथ लगी है । उपनिरीक्षक विपिन कुमार द्विवेदी मय हमराह फोर्स ने बोर्ड परीक्षा में साल्वर बनकर परीक्षा देने के मामले में महिला आरोपी रश्मि बिंद पुत्री रामफेर बिंद को संदहा स्थित उसके घर से शनिवार को गिरफ्तार किया । संबंधित कानूनी कार्रवाई कर जेल भेज दिया है ।