जमुई: दीक्षांत परेड समारोह में 263 प्रशिक्षु सिपाहीयों को दिलाई गई शपथ, DIG, DM, SP, CRPF और SSB कमांडेंट रहे शामिल
Jamui, Jamui | Jun 17, 2026 जमुई पुलिस लाइन में 216 दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले प्रशिक्षु सिपाहियों के लिए बुधवार की सुबह 10:00 बजे के बाद तक भव्य दीक्षांत परेड समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में बेगूसराय जिला बल के 263 प्रशिक्षु सिपाहियों ने भाग लिया और पुलिस सेवा के प्रति समर्पण, अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा की शपथ ली।