सुपौल: स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का जिलाधिकारी एवं एसपी ने लिया जायजा
Supaul, Supaul | Aug 13, 2026 स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर सुपौल के गांधी मैदान में होने वाले झंडातोलन एवं परेड की तैयारियों का गुरुवार को जिलाधिकारी, सुपौल एवं पुलिस अधीक्षक, सुपौल द्वारा परीक्षण किया गया। दोनों अधिकारियों ने पूर्वाह्न 09:00 बजे गांधी मैदान पहुंचकर समारोह की तैयारियों का जायजा लिया।