सज्जनगढ़: सज्जनगढ़ कस्बे में मिलावटखोरों पर नकेल, 23 किलो खराब तेल-घी किया गया नष्ट, कई दुकानों से लिए गए सैंपल
सज्जनगढ़ कस्बे में 'शुद्ध के लिए युद्ध' अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कस्बे में मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। खाद्य सुरक्षा अधिकारी उम्मेद टेलर के नेतृत्व में टीम ने राजेंद्र कुमार भगवान लाल के प्रतिष्ठान से 14किलो मिलावटी तेल और9किलो खराब घी मौके पर ही नष्ट करवाया।इसके अलावा नाकोड़ा व जोधपुर मिष्ठान भंडार सहित कई दुकानों सेंपल लिए।