बाह: पिडौरा में बिजली केबल को लेकर खूनी संघर्ष, महिला समेत 3 लोग गंभीर घायल, आगरा रेफर
पिडौरा थाना क्षेत्र के रीठई गांव में बिजली के खंभे से केबल डालने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया, जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। विवाद के दौरान लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हुए हमले में महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मंगलवार सुबह 11 बजे मिली जानकारी में पीड़ित पक्ष के अनुसार, देर रात खंभे पर केबल ठीक करने के दौरान पड़ोस