फूलिया कलां: तस्वारिया बांसा गांव में आयोजित जनकल्याण शिविर में विधायक डॉ. लालाराम बैरवा पहुंचे, मौके पर दिए समस्या समाधान के निर्देश
तस्वारिया बांसा में शुक्रवार को आयोजित जन कल्याण ग्रामीण सेवा शिविर ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच बना। शाहपुरा विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने शिविर में दोपहर में पहुंचकर ग्रामीणों की पेयजल, बिजली, सड़क, सामाजिक सुरक्षा और राजस्व संबंधी समस्याएं सुनीं तथा अधिकारियों को मौके पर ही त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।