Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
No video available

शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने संत बाबा धीरमल मंदिर जगाधरी में 11 लाख रुपये की ग्रांट देने की घोषणा की #कपिलमनीषगर्ग

13.7k views | Jagadhri, Yamuna Nagar | Feb 11, 2023

MORE NEWS

हरियाली तीज का त्यौहार बड़े धूमधाम के साथ हुड्डा sec 18 जगाधरी की महिलाओं द्वारा खुशनुमा माहौल में मनाया गया। 
महिला मंडल सभी जिलावासियों को सावन की (हरियाली तीज उत्सव) की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
RWA द्वारा सभी को हरियाली तीज और 15 अगस्त की शुभकामनाएं दी गई।

हरियाली तीज का त्यौहार बड़े धूमधाम के साथ हुड्डा sec 18 जगाधरी की महिलाओं द्वारा खुशनुमा माहौल में मनाया गया। महिला मंडल सभी जिलावासियों को सावन की (हरियाली तीज उत्सव) की हार्दिक शुभकामनाएं दी। RWA द्वारा सभी को हरियाली तीज और 15 अगस्त की शुभकामनाएं दी गई।

Jagadhri, Yamuna Nagar | Aug 16, 2026

महिलाओं की आत्मनिर्भरता ही सशक्त परिवार की पहचान : रूबी गुप्ता

यमुनानगर। (राष्ट्रीय कदम) ब्यूरो: डीएवी गर्ल्स कॉलेज में इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल, एनसीसी और एनएसएस के संयुक्त तत्वावधान में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके बाद महाविद्यालय की चार पूर्व छात्राओं एवं उद्यमियों को सम्मानित किया गया
 डॉ. सुरिंदर कौर और इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल के संयोजिका विवेक ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। रूबी इंटरप्राइजेज की संचालिका  रूबी गुप्ता मुख्य अतिथि रहीं।

रूबी गुप्ता ने कहा कि जब तक लड़कियों को अपने विचार व्यक्त करने और अपने कार्य करने की स्वतंत्रता नहीं मिलेगी, तब तक आजादी के वास्तविक मायने पूरे नहीं होंगे। महिलाएं घर बैठे अपने उत्पादों और कार्यों को बढ़ावा देकर आत्मनिर्भर बन सकती हैं। आत्मनिर्भर महिलाएं परिवार की मजबूत नींव होती हैं।

डॉ. सुरिंदर कौर ने कहा कि महिलाओं के लिए आजादी के मायने अलग हैं, क्योंकि वे घर और कार्यस्थल की दोहरी जिम्मेदारी निभाती हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को स्वयं को साबित करने के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए। समाज में आज भी ऐसी लड़कियां हैं जिन्हें अपनी पसंद और विचारों के अनुसार निर्णय लेने का अधिकार नहीं मिलता। छात्राओं को अपना रोजगार स्थापित कर आत्मनिर्भर बनना चाहिए और अन्य लोगों को भी रोजगार देने की दिशा में कदम बढ़ाना चाहिए।

लघु व्यवसाय की संस्थापक श्रुति ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि जब उन्होंने अपना काम शुरू किया तो उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर आज वह सफलता के मुकाम पर पहुंची हैं।

उद्यमी मल्लिका ने कहा कि अपने सपनों को पूरा होते देखना भी आजादी है। नए उद्यम के माध्यम से सफलता की ऊंचाइयों को छुआ जा सकता है। उन्होंने कहा कि व्यवसाय में अपनी कमजोरियों को पहचानना और उन्हें दूर करना जरूरी है। वह चित्रकारी के माध्यम से स्वावलंबी बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।

किड्स एंड मॉम की संचालिका दमनप्रीत ने भी अपने विचार साझा करते हुए कहा कि महिलाओं को अपनी प्रतिभा और हुनर को पहचानकर आगे बढ़ना चाहिए। आत्मनिर्भर बनने के लिए छोटे स्तर से शुरुआत करने में भी संकोच नहीं करना चाहिए। मेहनत, आत्मविश्वास और निरंतर प्रयास से महिलाएं अपने लिए नई राह बना सकती हैं।

इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल के संयोजिका विवेक ने कहा कि स्वतंत्रता के बाद देश में औद्योगीकरण को बढ़ावा मिला और हरित क्रांति के माध्यम से कृषि क्षेत्र में महत्वपूर्ण बदलाव आए। आज युवाओं के कौशल विकास पर विशेष जोर दिया जा रहा है। उन्होंने छात्राओं से नए विचार विकसित कर उन्हें धरातल पर उतारने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और नए उद्यम स्थापित करने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में मेजर गीता शर्मा, डॉ मोनिका कनिका गोयल डॉ परमेश कुमार, डॉ दीपिका,  ममता थापर , मंजीत कौर ने सहयोग दिया

महिलाओं की आत्मनिर्भरता ही सशक्त परिवार की पहचान : रूबी गुप्ता यमुनानगर। (राष्ट्रीय कदम) ब्यूरो: डीएवी गर्ल्स कॉलेज में इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल, एनसीसी और एनएसएस के संयुक्त तत्वावधान में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके बाद महाविद्यालय की चार पूर्व छात्राओं एवं उद्यमियों को सम्मानित किया गया डॉ. सुरिंदर कौर और इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल के संयोजिका विवेक ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। रूबी इंटरप्राइजेज की संचालिका रूबी गुप्ता मुख्य अतिथि रहीं। रूबी गुप्ता ने कहा कि जब तक लड़कियों को अपने विचार व्यक्त करने और अपने कार्य करने की स्वतंत्रता नहीं मिलेगी, तब तक आजादी के वास्तविक मायने पूरे नहीं होंगे। महिलाएं घर बैठे अपने उत्पादों और कार्यों को बढ़ावा देकर आत्मनिर्भर बन सकती हैं। आत्मनिर्भर महिलाएं परिवार की मजबूत नींव होती हैं। डॉ. सुरिंदर कौर ने कहा कि महिलाओं के लिए आजादी के मायने अलग हैं, क्योंकि वे घर और कार्यस्थल की दोहरी जिम्मेदारी निभाती हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को स्वयं को साबित करने के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए। समाज में आज भी ऐसी लड़कियां हैं जिन्हें अपनी पसंद और विचारों के अनुसार निर्णय लेने का अधिकार नहीं मिलता। छात्राओं को अपना रोजगार स्थापित कर आत्मनिर्भर बनना चाहिए और अन्य लोगों को भी रोजगार देने की दिशा में कदम बढ़ाना चाहिए। लघु व्यवसाय की संस्थापक श्रुति ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि जब उन्होंने अपना काम शुरू किया तो उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर आज वह सफलता के मुकाम पर पहुंची हैं। उद्यमी मल्लिका ने कहा कि अपने सपनों को पूरा होते देखना भी आजादी है। नए उद्यम के माध्यम से सफलता की ऊंचाइयों को छुआ जा सकता है। उन्होंने कहा कि व्यवसाय में अपनी कमजोरियों को पहचानना और उन्हें दूर करना जरूरी है। वह चित्रकारी के माध्यम से स्वावलंबी बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। किड्स एंड मॉम की संचालिका दमनप्रीत ने भी अपने विचार साझा करते हुए कहा कि महिलाओं को अपनी प्रतिभा और हुनर को पहचानकर आगे बढ़ना चाहिए। आत्मनिर्भर बनने के लिए छोटे स्तर से शुरुआत करने में भी संकोच नहीं करना चाहिए। मेहनत, आत्मविश्वास और निरंतर प्रयास से महिलाएं अपने लिए नई राह बना सकती हैं। इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल के संयोजिका विवेक ने कहा कि स्वतंत्रता के बाद देश में औद्योगीकरण को बढ़ावा मिला और हरित क्रांति के माध्यम से कृषि क्षेत्र में महत्वपूर्ण बदलाव आए। आज युवाओं के कौशल विकास पर विशेष जोर दिया जा रहा है। उन्होंने छात्राओं से नए विचार विकसित कर उन्हें धरातल पर उतारने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और नए उद्यम स्थापित करने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में मेजर गीता शर्मा, डॉ मोनिका कनिका गोयल डॉ परमेश कुमार, डॉ दीपिका, ममता थापर , मंजीत कौर ने सहयोग दिया

Jagadhri, Yamuna Nagar | Aug 16, 2026

🇮🇳... सहारनपुर :  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन, सहारनपुर में ‘बड़ा खाना’ का भव्य आयोजन...* 🇮🇳

🇮🇳... सहारनपुर : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन, सहारनपुर में ‘बड़ा खाना’ का भव्य आयोजन...* 🇮🇳

Jagadhri, Yamuna Nagar | Aug 16, 2026