वैशाली: वैशाली थाना क्षेत्र के दाउदनगर पुल के निकट एक बालू लोड ट्रक ने पुल पार करने के दौरान एक महिला को रौंद दिया l
जिससे घटना स्थत पर ही महिला की मौत हो गयी मृतक महिला उक्त गांव निवासी मो परवेज आलम की 36 वर्षीय पत्नी रीजवाना खातून बताई गयी है, सड़क हादसे में महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया, मौके पर मौजूद लोगों ने ट्रक को पकड़ लिया हालांकि लोगों की भीड़ जुटते देख चालक मौके से भागने में सफल हो गया, घटना की सूचना पर मोके पर पहुंची वैशाली पुलिस।