वैशाली: अष्टयाम यज्ञ को लेकर निकाली गई भव्य कलश यात्रा
महमदपुर मनोरथ में होने वाली 24 घंटे की अखंड अष्टयाम यज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा महमदपुर मनोरथ यज्ञ स्थल से निकलकर नारायणी नदी के रमदौली घाट पहुंचीं जहां से वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ पवित्र गंगाजल कलश में भरकर रथ यात्रा पुन: तीन किलोमीटर की दूरी तय कर यज्ञ स्थल पर पहुंची।