वैशाली: डूबते सूर्य देव को अर्घ्य देकर व्रतियों ने मनाया चैती छठ महापर्व ।
संतान की लंबी आयु एवं परिवार की उन्नति के लिए रविवार को डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर हजारों व्रतियों ने चैती छठी मइया का पूजन किया। सूर्य उपासना के इस महापर्व के लिए प्रखंड के हरि कटोरा मंदिर घाट बरहटिया सहित विभिन्न तालाबों एवं जलाशयों के किनारे हजारों श्रद्धालु जुटे।