वैशाली: उदयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ लोक आस्था का महापर्व चैती छठ हुआ संपन्न ।
चार दिनों तक चलने वाले चैती छठ पूजा का महापर्व पूरे देश में धूमधाम के साथ मनाया गया। छठ पर्व के आखिरी दिन सोमवार को सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ यह महापर्व संपन्न हो गया। देश भर के घाटों पर श्रद्धालुओं ने सोमवार को सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। इस दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।