वैशाली: डा. भीमराव आंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ राजद कार्यालय सहित विभिन्न संगठनों द्वारा मनाई गई।
प्रखंड भर में रविवार को डा. भीमराव आंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस दौरान उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। साथ ही उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। वहीं बाबा साहब की प्रतिमा के साथ जुलूस भी निकाला गया।