वैशाली: सलेमपुर से पुलिस ने 25 लीटर देसी शराब के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
शराबबंदी को लेकर थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न गांवों में अंचल अधिकारी लवली सिंह की नेतृत्व में सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। जिसमें लालगंज थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी गुड्डू कुमार पिता राधेकृष्ण राय के घर से 25 लीटर देसी शराब बरामद किया गया। तो वहीं एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।