अशोकनगर के कोलुआ रोड स्थित बंधन मैरिज गार्डन के सामने रविवार रात 10 बजे कथित सीटी बजाने को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई और एक बाइक में तोड़फोड़ भी की गई। एक पक्ष की ओर से थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि वह टिफिन सेंटर चलाती है। रविवार रात उसका कर्मचारी नहीं आया था।