शिवपुरी नगर: पढ़ाई के मंदिर में गुंडागर्दी: गुरु ने लाइब्रेरी में छात्रों पर किया जानलेवा हमला, सीसीटीवी में कैद
शिवपुरी शहर की तारकेश्वरी कॉलोनी स्थित 'गुरू लाइब्रेरी' में रविवार दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब करीब 15-20 नकाबपोश युवकों ने अंदर घुसकर वहां पढ़ रहे छात्रों पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में तीन छात्र गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पूरी वारदात लाइब्रेरी में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।