रैपुरा: हरदुआ रावजू में व्याप्त पानी की समस्या से लोगों को मिली निजात, प्रशासन ने लगवाई पानी की नई मोटर
Raipura, Panna | Jun 10, 2025 रैपुरा तहसील के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत हरदुआ रावजू में पिछले कुछ दिनों से जारी भीषण पेयजल संकट अब समाप्त हो गया है. ग्रामवासियों को गर्मी के इस मौसम में पीने के पानी की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा था, जिसकी शिकायतें लगातार सामने आ रही थीं. मामला मीडिया की सुर्खियों में आने के बाद, हरदुआ रावजू ग्राम में तुरंत नई पानी की मोटर डाली गई है।