रैपुरा: ग्राम धनोजा में शादी समारोह में आए युवक का सड़क किनारे मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
Raipura, Panna | Jun 8, 2025 ग्राम धनोजा में शादी समारोह में आये एक 30 वर्षीय युवक की आज सड़क किनारे लाश मिलने से क्षेत्र में हडक़ंप मच गया। वही जानकारी लगने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि रतिराम उर्फ रातू उम्र 30 वर्ष निवासी कलपा माड़िया थाना सिंहपुर जिला सतना माध्यम ग्राम धनोजा शादी समारोह में आया था।