🔴 जबलपुर में गरबा कार्यक्रम के दौरान जमकर बवाल! लात-घूंसे चलने का वीडियो आया सामने!
📍जबलपुर के धनवंतरी नगर स्थित जसूजा सिटी में शुक्रवार रात गरबा कार्यक्रम के दौरान बाउंसरों और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद धक्का-मुक्की और मारपीट तक पहुंच गया।
⚠️ पास मांगने पर शुरू हुआ विवाद!
जानकारी के मुताबिक, कार्यक्रम में प्रवेश के लिए पास मांगने पर विवाद शुरू हुआ। आयोजक और जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष मिश्रा ने आरोप लगाया कि कुछ कार्यकर्ता चाकू लेकर पहुंचे थे और महिलाओं-बच्चों के साथ मारपीट की गई।
👮 मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। ASP आयुष जाखड़ और ASP पल्लवी शुक्ला ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति संभाली। पुलिस CCTV फुटेज की जांच कर रही है और मौके पर मौजूद लोगों के बयान लिए जा रहे हैं।
🔎 विवाद की असली वजह और संबंधित लोगों की भूमिका जांच के बाद स्पष्ट होगी।
📍 स्थान: जसूजा सिटी, धनवंतरी नगर, जबलपुर
🎙️ रिपोर्ट: दीपक विश्वकर्मा
📰 सच तक पत्रिका न्यूज़ — सच सबसे पहले!
Follow 📲 ⓓⓔⓔⓟⓐⓚ ⓥⓘⓢⓗⓦⓐⓚⓐⓡⓜⓐ 🌀
Follow 📲 सच तक पत्रिका News
-
#Jabalpur #GarbaNews #MPNews #SachTakPatrikaNews #deepak_vishwakarma_89