लालगंज: भारतीय स्टेट बैंक शाखा लालगंज में पुलिस क्षेत्राधिकारी ने खाता धारकों को एटीएम और ऑनलाइन ठगी से बचाव के तरीके बताए
लालगंज में स्थित भारतीय स्टेट बैंक में सोमवार दोपहर बाद करीब 1:00 बजे पुलिस क्षेत्राधिकारी ने खाता धारकों को एटीएम और ऑनलाइन ठगी से बचाव के तरीके बताएं। उन्होंने कहा कि ठग अब मददगार बनकर लोगों को निशाना बना रहे हैं। इसलिए रुपए निकलते समय विशेष सावधानी जरूरी है। उन्होंने ग्राहकों महिलाओं और बुजुर्गों को समझाया कि एटीएम का गुप्त अंक किसी से साझा न करें।