प्रतापगढ़: चिलबिला में ग्राम प्रहरी चौकीदार संघ ने सांसद को सौंपा ज्ञापन, वेतन वृद्धि की मांग की
प्रतापगढ़ जिले के ग्राम प्रहरी चौकीदार संघ ने चिलबिला पहुंचकर सांसद डॉक्टर एसपी सिंह पटेल को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से चौकीदार संघ के जिला अध्यक्ष ने सभी चौकीदारों के वेतन बढ़ाए जाने का अनुरोध किया है। जिलाध्यक्ष सुनील सरोज ने बताया की चौकीदारों की घर के चूल्हे ठीक से नहीं चल पा रहे है,लेकिन सरकार ध्यान नहीं दे रही है।