प्रतापगढ़: देवगढ़ कमासिन गांव के युवक की छिनैती, मामले की शिकायत एसपी से की गई
रानीगंज के देवगढ़ कमासिन निवासी अमन कुमार पटेल पुत्र अर्जुन पटेल ने एसपी को शिकायती पत्र दिया है ।आरोप लगाया तीन दिन पूर्व वह बाजार से घर जा रहा था। रास्ते में अज्ञात बदमाशों ने उसका मोबाइल और जेब में रखे ₹1000 छीन कर फरार हो गए। शिकायत के बावजूद भी रानीगंज पुलिस ने केस नहीं दर्ज किया। जिसके बाद पीड़ित शुक्रवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत किया है।