बिजनौर: बिजनौर के रामलीला मैदान में एक युवक की पिटाई का कथित वीडियो हुआ वायरल
Bijnor, Bijnor | Aug 23, 2026 बिजनौर में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी करने पर पता चला की वायरल वीडियो बिजनौर के रामलीला ग्राउंड का है। जहां पर कुछ लोगों की भीड़ एक युवक के साथ मारपीट करती नजर आ रही है। हालांकि यह कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद तरह-तरह की चर्चा हो रही है। पुलिस की ओर से इस मामले में कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।