जमुई: सिमुलतला में क्रूड ऑयल पाइपलाइन पर चोरी की कोशिश नाकाम, पुलिस गश्ती ने गिरोह को खदेड़ा
Jamui, Jamui | Apr 8, 2026 सिमुलतला थाना क्षेत्र के लाहावन-बस्तपुर जंगल स्थित बड़का सिमरा गांव के पास क्रूड ऑयल पाइपलाइन से तेल चोरी की बड़ी साजिश को पुलिस ने नाकाम कर दिया। मंगलवार देर रात के1 बजे के दौरान थाना अध्यक्ष रूबी कुमारी अपनी टीम के साथ इलाके में निगरानी कर रही थीं, तभी उनकी नजर तीन संदिग्ध लोगों पर पड़ी जो पाइपलाइन के पास गड्ढा कर क्रूड ऑयल निकालने की कोशिश कर रहे थे।