मुरैना नगर: जोरा में युवक ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर की आत्महत्या, डॉक्टर ने किया मृत घोषित
जोरा थाना क्षेत्र के जोरा में अज्ञात कारणों की चलते एक युवक ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली, इसके बाद उसको जोरा स्वास्थ्य केंद्र से मुरैना जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर के द्वारा प्राथमिक जांच के बाद उसको मृत घोषित कर दिया गया, जिसके बाद उसको जोरा पीएम हाउस के लिए मुरैना से भिजवा दिया गया है।