मुरैना नगर: चंबल नदी के खिरोटा घाट पर भेड़ों को नहलाते समय मगरमच्छ ने व्यक्ति पर हमला किया, अस्पताल में भर्ती
देवगढ़ थाना क्षेत्र के चंबल नदी के खिरोटा घाट पर सुरेंद्र बघेल भेड़ों को नहलाने के लिए ले गया था, तभी अचानक मगरमच्छ ने व्यक्ति पर पीछे से हमला कर दिया जिसमें सुरेंद्र बघेल घायल हो गया। तभी उसके साथियों की मदद से उसको नदी से बाहर निकाला गया और उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया ।जहां डॉक्टर के द्वारा उपचार के बाद भर्ती कर दिया गया है।