मुरैना नगर: कंसाना वाली गली में घर के बाहर खड़े व्यक्ति को पागल सांड ने मारी टक्कर, ग्वालियर रेफर
सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के कंसाना वाली गली में घर के बाहर खड़े एक व्यक्ति को पागल सांड ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसको जिला अस्पताल उपचार के लिए लाया गया ,जहां डॉक्टर के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद घायल व्यक्ति को 108 एंबुलेंस से ग्वालियर के लिए रेफर कर दिया गया है।