मुगलसराय: सिकरी में जमीनी विवाद में मनबढ़ों ने एक पक्ष के कई लोगों को मारपीट कर लहु-लुहान किया, सभी इलाजरत
बबुरी थाना के सीकरी में जमीनी विवाद में बुधवार को मनबढ़ों का कहर देखने को मिला है। मनबढ़ों ने मारपीट कर एक पक्ष के कई लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया है। घायलों में सिकरी निवासी शिवरतन विश्वकर्मा,उज्जवल,शिवशरण विश्वकर्मा,चतुर्भान सहित अन्य घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।