बहेड़ी: देवरनिया थाना क्षेत्र के ग्राम गुनाहट्टू से गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित 2 अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा गया जेल
देवरनिया पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गैंग बनाकर गौ कशी करने एवं गैंग बनाकर लूट की वारदात को अंजाम देने के मामले में दोनों गैंग के खिलाफ कोतवाली देवरनिया में गैंग स्टर एक्ट के दो अलग अलग मुकदमे दर्ज किए गए थे इसी को लेकर वांछित अभियुक्तों की तलाश में जुटी देवरनिया पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।