बदायूँ: पुनः शहर कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर मुन्नालाल सागर का भव्य स्वागत
बदायूँ (16 नवंबर 2026): शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर आज एक बार पुनः शहर कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष मनोनीत होने पर मुन्नालाल सागर का कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों द्वारा फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया गया।
स्वागत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के पूर्व सदस्य रहे एवं संगठन के विभिन्न पदों पर दायित्व संभाल चुके मुन्नालाल सागर को पुनः बदायूं शहर अध्यक्ष बनाए जाने पर हम सभी कांग्रेस हाईकमान का आभार प्रकट करते हैं। हाईकमान ने एक कर्मठ और अनुभवी नेता को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
नवनियुक्त शहर अध्यक्ष मुन्नालाल सागर ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस हाईकमान ने उन पर जो विश्वास जताया है, वे संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे और हाईकमान की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सुरेश राठौर ने कहा कि सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता शहर संगठन को गति देने के लिए मुन्नालाल सागर के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। वहीं जिला सचिव वीरपाल यादव ने विश्वास जताया कि पूर्व अनुभवों के आधार पर मुन्नालाल सागर इस जिम्मेदारी का भी पूरी मजबूती के साथ निर्वहन करेंगे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला प्रवक्ता नदीम अहमद, एडवोकेट सुभाष यादव, रंजीत यादव, नीरज यादव, विकल यादव, अखिलेश यादव, अवधेश यादव, बालक राम, राजेश यादव, नरेश पाल और शोएब अहमद सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
@INCIndia @INCUttarPradesh @AjayRaiINC @PriyankaGandhi @RahulGandhi
#BadaunNews #Congress #UPCongress #BadaunCongress #MunnaLalSagar #IndianNationalCongress #PoliticalNews #Badaun #UttarPradesh #बदायूँ_समाचार #कांग्रेस@