खकनार: घाघरला जूनापानी के जंगल में लगी आग, वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक़्क़त के बाद आग पर पाया क़ाबू
जिले के हिवरा रेंज के ग्राम घाघरला जूनापानी बिट में सोमवार दोपहर अचानक आग लग गई,जिससे जंगल में अफरा-तफरी मच गई। आग तेजी से फैलने लगी, जिससे वन संपदा और जीव-जंतुओं को नुकसान होने की आशंका बन गई।जैसे ही आग लगने की सूचना वन विभाग को मिली,विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए।आग पर काबू पाने के लिए कर्मचारियों को कड़ी मशक्कत करनीपड़ी