Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
image
image

*मेलों के माध्यम से होता है सांस्कृतिक समृद्धि, आपसी भाईचारे और पारंपरिक विरासत का सुंदर प्रदर्शन - विक्रमादित्य सिंह* *विक्रमादित्य सिंह ने की रिहाली मेला के समापन समारोह में शिरकत* Bushahr Today TV । लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज ग्रहणेशवर मेला कमेटी देवठी, शिलाघुंड में रिहाली मेला के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मेले में विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों का भी स्वागत किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हर वर्ष स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में दो से तीन दिवसीय मेले का आयोजन किया जाता है। मेले में क्षेत्र के स्थानीय लोग, महिलाएं, बुजुर्ग, लोकगायक, क्षेत्रीय प्रतिनिधि और देवता कमेटियों के प्रतिनिधि उत्साहपूर्वक भाग लेते हैं। यह आयोजन स्थानीय संस्कृति, परंपराओं और लोक विरासत को संजोने एवं नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। आयोजन के माध्यम से क्षेत्र की सांस्कृतिक समृद्धि, आपसी भाईचारे और पारंपरिक विरासत का सुंदर प्रदर्शन किया जाता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जमीनी समस्याओं के साथ-साथ प्रशासनिक समस्याओं की भी जानकारी मिली है। वर्तमान में विभिन्न विभागों के डिविजन अलग-अलग प्रशासनिक क्षेत्रों में होने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने इन समस्याओं को लेकर विस्तृत रिपोर्ट तैयार करवाने और मुख्यमंत्री से विशेष रूप से चर्चा करने की बात कही। उन्होंने कहा कि समग्र विकास के लिए मजबूत और सुव्यवस्थित प्रशासनिक ढांचा आवश्यक है। प्रयास रहेगा कि क्षेत्र की प्रशासनिक व्यवस्थाओं को बेहतर समन्वय के साथ व्यवस्थित किया जाए, ताकि लोगों को अपने कार्यों के लिए अलग-अलग स्थानों के चक्कर न काटने पड़ें। उन्होंने कहा कि चौपाल विधानसभा क्षेत्र के लिए करीब 130 करोड़ रुपये की सहायता सड़क निर्माण पर खर्च किए जा रहे है। इसमें करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से बागड़ी लिंक रोड का निर्माण शामिल है। इसकी सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं तथा टेंडर और अवार्ड की प्रक्रिया भी पूरी हो गई है। जल्द ही सड़क निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। करगोली नाला से चंबल सड़क 10 करोड़ रुपए, कुठार - कनौरी 9.5 करोड़ रुपए तथा बासाधार ज्ञानकोट सड़क 9.7 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि छैला-सैंज-नेरी पूल-यशवंत नगर रोड के लिए 239 करोड़ रुपए स्वीकृत हो चुके है। इसके लिए सारी औपचारिकताएं पूरी की जा रही है। *10 बीघा से अधिक भूमि दान देने वाले व्यक्ति के नाम पर होगा सड़क का नाम* उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध करवाना सबसे महत्वपूर्ण है। लोगों से भूमि दान कर सड़कों के निर्माण में सहयोग करने का आग्रह किया गया, ताकि दूरदराज के पहाड़ी क्षेत्रों में सड़क संपर्क को और मजबूत किया जा सके। उन्होंने कहा जो व्यक्ति 10 बीघा से अधिक भूमि सड़क निर्माण के लिए दान देगा उसी व्यक्ति के नाम पर सड़क का नाम रखा जाएगा। मंत्री ने कहा कि स्टेडियम के जीर्णोद्धार के लिए 5 लाख रुपए देने की घोषणा की । उन्होंने हर ठोडा दल को 10 -10 हजार और स्कूली छात्रों को सांस्कृतिक प्रस्तुति देने की घोषणा की। *यह भी रहे उपस्थित* इस मौके पर राणा विक्रम सिंह, जिला परिषद सदस्य सुरेंद्र मोकटा, मेला कमेटी अध्यक्ष अर्जुन देव सिंह, बजीर दौलत राम चंदेल, चेत राम चंदेल, स्थानीय पंचायत बगेंन के प्रधान राजेश चंदेल, डमियाना पंचायत प्रधान लायक राम चौहान, हरिमन कपरेट, जीत राम वर्मा, काली राम चंदेल, सोहन वर्मा, कृतिका सिंह, पूर्व जिला परिषद सदस्य राजेश कंवर, मनमोहन शर्मा, सोनू चंदेल, स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभागों के अधिकारी सहित स्थानीय लोग भारी तादाद में मौजूद रहे। -०-

Rampur, Shimla | Aug 16, 2026

MORE NEWS