सरधना: कुशावली में सड़क किनारे खून से लथपथ किशोरी का शव मिलने से सनसनी, मृतका की पहचान नहीं हुई, पुलिस ने शव मोर्चरी को भेजा
सरधना थाना क्षेत्र के कुशावली गांव के निकट ज्वालगढ़ मार्ग पर सड़क किनारे खून से लथपथ एक किशोरी का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बृहस्पतिवार को 2:00 बजे शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच पड़ताल शुरू की। वहीं जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ भी घटनास्थल पर जुट गई। पुलिस के अनुसार, मृतका की उम्र करीब 16 से 17 वर्ष के बीच है