सिंगरौली: औद्योगिक क्षेत्र गनियारी में हुए विस्फोट के दौरान शहीद हुए लोगों की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन
5 जुलाई 2009 को औद्योगिक क्षेत्र गनियारी में हुए विस्फोट के दौरान 22 श्रम सेवक शहीद हुए थे जिनकी स्मृति में प्रतिवर्ष सिंगरौली जिले में दिनांक 5 जुलाई से 11 जुलाई तक औद्योगिक सुरक्षा सप्ताह मनाया जाता है ताकि इस प्रकार की घटना दोबारा ना हो सके ।मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा अनुसार हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।