सिंगरौली: शा. प्राथमिक पाठशाला बिंदुल में शराब पीकर स्कूल पहुंचे मास्टर जी, बच्चों ने खोली पोल, शख्स ने पूछा तो बोला-रोज नहीं पीता
बिंदुल ग्राम पंचायत के शासकीय प्राथमिक पाठशाला बिंदूल का यह मामला है. यहां पर एक टीचर शराब पीकर क्लास में पहुंच गया। इस पर ग्रामीणों ने अध्यापक का नशे में धुत्त होकर क्लास में पहुंचने का वीडियो बना लिया। यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है वहीं इस मामले पर डीईओ ने जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।