सिंगरौली: बिंदुल संकुल के सरकारी स्कूल में शिक्षक के शराब पीकर आने का वीडियो वायरल,कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश
बिंदुल संकुल के सरकारी स्कूल में शिक्षक के शराब पीकर आने का वीडियो सोमवार को सामने आया है। ग्रामीणों ने टीचर की पोल खोलने के लिए वीडियो बनाया और उससे पूछताछ की। इस दौरान टीचर ने भी माना की वह शराब पीकर आया है।वहीं मामला संज्ञान में आने के बाद कलेक्टर ने जांच के आदेश दिए हैं।