सैदपुर: मीना के जन्मदिन पर केक काटकर बेटियों की शिक्षा व सुरक्षा का दिया संदेश, शिक्षा, समानता और अधिकारों के प्रति किया जागरूक
भीमापार के जगदीशपुर और बरहपार नसरतपुर स्थित कम्पोजिट विद्यालयों में गुरुवार को मीना का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर केक काटकर बच्चों ने खुशियाँ मनाई। आयोजन के दौरान शिक्षकों ने मीना के चरित्र और उससे जुड़ी गतिविधियों के माध्यम से छात्र-छात्राओं को शिक्षा के महत्व के साथ ही सुरक्षा, समानता, आत्मविश्वास और अधिकारों के प्रति जागरूक किया।