बांके बाज़ार: लुटुआ में जमीन के नीचे मिला आईईडी, सुरक्षाबलों ने किया निष्क्रिय
लुटुआ थाना क्षेत्र के नागोवार जंगल में शुक्रवार को तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने जमीन के नीचे छिपाकर रखा गया एक आईईडी बरामद किया। बम निरोधक दस्ते ने मौके पर ही आईईडी को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया।जानकारी के अनुसार, 21 अगस्त को 215वीं बटालियन सीआरपीएफ के कमांडेंट विनोद कुमार माहिरल के निर्देशन में जवान स्थानीय पुलिस के साथ अभियान पर निकले थे।