श्रीनगर: ग्राम सभा में विकास योजनाओं पर हुई चर्चा, दिव्यांगों और छात्राओं को मिली ट्राई साइकिल व साइकिल
गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को 11 बजे खुट्टी धुनैली पंचायत सरकार भवन परिसर में मुखिया नूतन देवी की अध्यक्षता में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा में पंचायत प्रतिनिधियों के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। इस दौरान पंचायत में संचालित एवं प्रस्तावित विभिन्न विकास योजनाओं को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।