गिरिडीह: भारतीय रिजर्व बैंक राँची कार्यालय ने सर जेसी बोस बालिका उच्च विद्यालय में वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम का किया आयोजन
भारतीय रिजर्व बैंक, राँची कार्यालय की ओर से मंगलवार को न्यू बरगंडा स्थित सर जे.सी. बोस बालिका उच्च विद्यालय में वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया।बताया गया की भारतीय रिज़र्व बैंक, राँची कार्यालय ने बैंक के 90वें वर्ष के उपलक्ष्य में पूरे वर्ष भर के लिए कई नवोन्मेषी कार्यक्रमों और अभिनव पहलों की परिकल्पना की है।