गिरिडीह: पचम्बा स्थित श्री गोपाल गौशाला में जन्माष्टमी के अवसर पर भजन कार्यक्रम का किया गया आयोजन
पचम्बा श्री गोपाल गौशाला में सोमवार रात जन्माष्टमी के अवसर पर भजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर भजन मंडली द्वारा एक से बढ़कर एक भगवान श्री कृष्ण के भजन प्रस्तुत किए गए।इसके पूर्व धूमधाम से भगवान श्री कृष्ण का पूजा पाठ किया गया। इसके बाद भजन कीर्तन का दौर चला। कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक भजन गाया गया।