गिरिडीह: डीसी ऑफिस प्रांगण में डालसा व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में दिव्यांगों के लिए मेगा शिविर का किया गया आयोजन
डीसी ऑफिस प्रांगण में डालसा व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में दिव्यांगों के लिए मगंलवार को मेगा शिविर का आयोजन किया गया। जहां जिले के सभी प्रखंडों के 25 दिव्यांग बच्चों के बीच व्हील चेयर और 15 बच्चों के बीच यूडीआईडी प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। इस मेगा शिविर का उद्देश्य दियांग बच्चों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करना है।