गिरिडीह: एक महिला की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने सिरसिया स्थित मनीष नर्सिंग होम में की मारपीट, तोड़फोड़ और हंगामा
एक महिला की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने सोमवार की देर रात सिरसिया स्थित मनीष नर्सिंग होम में मारपीट, तोड़फोड़ और हंगामा किया। आक्रोशित लोग अचानक मनीष नर्सिंग होम में पहुंचे और तोड़फोड़ व वहां मौजूद डॉ बीवी सिंह और डॉ राजीव कुमार के साथ मारपीट शुरू कर दी।बीच बचाव करने आये चार कर्मचारियों को भी पीटा।घटना में दो डॉक्टर समेत छह लोग घायल हुए हैं।