मंसूरचक: मंसूरचक में आग लगने से तीन फूस के घर जल गए, तीन लोगों को आंशिक क्षति हुई
मंसूरचक प्रखंड के मंसूरचक पंचायत के वार्ड संख्या -5 में सोमवार के दिन करीब 12: 00 बजे अचानक आग लग जाने से तीन फुस का घर जल गया. इस संबंध में लोगों ने कहा करीब एक लाख से ऊपर की सम्पत्ति जल गया. आग की लपट इतनी तेज थी कि दर्जनों घर आगोश में शमा जाता लेकिन गांव के लोगों के अथक प्रयास से पंमसेट इंजन से पानी चला कर आग पर काबू पाया गया.