मंसूरचक: शिक्षाविद को श्रद्धांजलि देने साठा गांव पहुंचे खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता
मंसूरचक प्रखंड के साठा गांव निवासी शिक्षाविद 75 वर्षीय स्व.चंद्रदेव झा के निधनोपरांत श्रद्धांजलि सभा का आयोजन बुधवार की दोपहर 03:00 बजे किया गया. जिसमें बिहार सरकार के खेल मंत्री सुरेंद्र कुमार मेहता सहित अन्य समाजसेवी , शिक्षाविद लोगों ने शिरकत कर सबसे पहले उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित किया.