सोहागपुर: जनपद पंचायत सभागार में नवागत एसडीएम ने नरवाई प्रबंधन एवं बाढ़ आपदा प्रबंधन को लेकर की बैठक
सोहागपुर की नवागत एसडीएम (राजस्व) डॉ. बबिता राठौर ने शुक्रवार को जनपद पंचायत सभा कक्ष में नरवाई प्रबंधन और बाढ़ आपदा प्रबंधन को लेकर अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने वर्षा ऋतु को देखते हुए बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव की सभी तैयारियां समय पर पूरी करने, संवेदनशील गांवों की पहचान करने तथा सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय बना